अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। धोबी समाज के लोगों ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल के साथ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा से सेवाभवन में मुलाकात की। धोबी समाज के लोगों ने बताया कि अनूपशहर रोड स्थित जमालपुर क्षेत्र के धोबी घाट की पानी की हौदियों को जलनिगम ने कुछ दिन पहले तोड़ दिया। जिसके चलते धोबी समाज के क्षेत्रीय लोगों को अपना पैत्रिक कार्य करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा। धोबी समाज कल्याण समिति के सचिव मोहम्मद दिलशाद के साथ समिति के अन्य पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को एक ज्ञापन सौंपा। नगर आयुक्त ने बताया कि धोबी घाट की हौदियों के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम को आदेश कर दिए गए हैं। इसके बाद लोगों मालवीय पुस्तकालय स्थित जल निगम कार्यालय में अधिशासी अभियं...