चतरा, अप्रैल 28 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। धोबिया पोखर को कुछ लोगों के द्वारा भरे जाने के विरोध में रविवार को नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष यमुना प्रसाद की अध्यक्षता में नगरवासियों की एक बैठक हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने धोबिया पोखर पर अवैध कब्जा कर, उसे समतल करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि यदि पोखर पर कब्जा हो गया, तो हिन्दू धर्म के सबसे बड़े पर्व छठ महापर्व का आयोजन स्थल संकट में आ जाएगा। साथ ही पोखर के आसपास लगभग 8 हजार की आबादी इसी जल स्रोत पर निर्भर है। यदि पोखर को समतल कर दिया गया, तो क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न हो जाएगा। चर्चा के दौरान कहा गया कि जब कुछ लोगों ने इस अवैध कब्जे का विरोध किया, तो कब्जा करने वालों के द्वारा एक ही परिवार को निशाना बनाते हुए झूठे मुकदमे भी दर्ज करा दिये गये। कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.