लखनऊ, अगस्त 12 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत, ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, नेता जी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स पी.जी. कॉलेज और उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजातीय संस्कृति संस्थान की ओर से तिरंगा रन का आयोजन किया गया। यह तिरंगा रन यात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के प्रांगण से देशभक्ति के नारों और तिरंगे की लहराती छटा के साथ प्रारंभ हुई। कॉलेज परिसर से निकलकर यह यात्रा पुरनिया और ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र अलीगंज से होते हुए पुनः कॉलेज में समाप्त हुई। जिसमें सैकड़ों युवा, छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिक एवं विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए। हाथों में तिरंगा, चेहरे पर मुस्कान और दिल में मातृभूमि के प्रति प्रेम-युवाओं के कदम पूरे शहर को देशभक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.