नई दिल्ली, फरवरी 14 -- पाकिस्तान के स्टार स्पिनर उस्मान तारिक भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले अपनी बॉलिंग एक्शन को लेकर काफी चर्चा में है। इस हाईवोल्टेज मैच से पहले स्पिनर उस्मान तारिक ने अपनी क्रिकेट करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एमएस धोनी की वजह से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट छोड़कर दुबई में सेल्समैन की नौकरी कर ली थी और क्रिकेट में बड़ा नाम बनाने की उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन 2016 में एमएस धोनी की बायोपिक देखने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। इस फिल्म ने उन पर इतना गहरा प्रभाव डाला कि उनके सोचने का तरीका ही बदल गया। उस्मान तारिक ने एएफपी को दिए इंटरव्यू में कहा, "मैंने क्रिकेट में नाम कमाने का ख्याल छोड़ दिया था, लेकिन एक दिन मैंने यह फिल्म देखी ...