नई दिल्ली, फरवरी 15 -- पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी का शुमार महान क्रिकेटर्स में होता है। धोनी सीमित ओवरों के तीनों प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंट (टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। धोनी ने जनवरी 2017 में अचानक भारत की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी, जिससे फैंस और क्रिकेट जगत हैरान रह गया। वह दो साल पहले ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके थे। धोनी द्वारा भारतीय टीम की छोड़ने को लेकर अब पूर्व सिलेक्टर परांजपे ने एक अहम खुलासा किया है।'हम धोनी के पास गए और कहा.' दरअसल, धोनी ने खुद कप्तानी नहीं छोड़ी थी बल्कि उन्हें यह फैसले लेने के लिए कहा गया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उस समय के चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद औ...