नई दिल्ली, मार्च 31 -- राजस्थान रॉयल्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स मैच, गुवाहटी का मैदान, मैच का आखिरी ओवर। चेन्नई को जीत के लिए 20 रन चाहिए। क्रीज पर महेंद्र बाहुबली धोनी यानी एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा हैं। दोनों मैच फिनिशिंग के लिए जाने जाते हैं। उधर, राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी संदीप शर्मा के पास है। मैच 50-50 लग रहा है, क्योंकि पहली गेंद का सामना करने के लिए क्रीज पर एमएस धोनी हैं। संदीप शर्मा पर दबाव है, क्योंकि वे इस सीजन उतनी अच्छी लय में नजर नहीं आए। हालांकि, संदीप शर्मा ने बाजी को पलट दिया। 2023 में भी संदीप शर्मा इन दोनों दिग्गजों के खिलाफ ऐसा कर चुके हैं। वहां, 21 रन सीएसके को जीत के लिए चाहिए थे। उस मैच में संदीप ने 3 रन से जीत दिलाई थी और इस मैच में सैंडी ने राजस्थान को 6 रन से जीत दिलाई। संदीप शर्मा ने 20वें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.