नई दिल्ली, फरवरी 24 -- दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। अब वे दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। सबसे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। इस दौरान किराड़ी से विधायक अनिल झा ने मैथिली में शपथ ली।पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए अनिल झा सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली। इसके बाद कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह ने पंजाबी में शपथ ली। वहीं कपिल मिश्रा ने संस्कृत में सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली। मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के बाद अनिल झा शपथ लेने के लिए आए। धोती-कुर्ता और पाग पहनकर आए आप विधायक अनिल झा ने मैथिली में शपथ ली। आप के बुराड़ी से विधायक संजीव झा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.