अमरोहा, जनवरी 4 -- अमरोहा। दोस्तों ने धोखे से बुलाने के बाद युवक पर अचानक हमला कर दिया। मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। उसी बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर की है। यहां पर राकेश कुमार का परिवार रहता है। उनके बेटे मनीष द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक शनिवार शाम करीब सवा चार बजे उसके पास मोहल्ला किशनगढ़ के रहने वाले परिचित ऋतिक का फोन आया था, उसने किसी मसले में बात करने के बहाने मोहल्ले के बाहर नाले पर आने की बात कही, ये सुनकर मनीष तुरंत मौके पर पहुंच गया। आरोप है ऋतिक के साथ किशनगढ़ का ही रहने वाला ओंकार व अन्य युवक भी थे। आरोपियों ने अचानक ही हमला कर दिया, मारपीट में सिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.