नई दिल्ली, मई 25 -- नई दिल्ली-रुड़की, संवाददाता। फैक्टरी में पार्टनरशिप खत्म करने के नाम पर करीब साढ़े नौ करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में महिला समेत दिल्ली निवासी चार लोगों के खिलाफ भगवानपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीताराम अपार्टमेंट दिल्ली निवासी अर्पित अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रुड़की के समीप भगवानपुर में उन्होंने पार्टनरशिप में एक फैक्टरी लगाई। इसके बाद पार्टनरों के बीच विवाद हो गया। तय हुआ कि वह दूसरे पार्टनरों को नौ करोड़ 40 लाख रुपये देने हैं, ताकि फैक्टरी से दूसरे पक्ष की साझेदारी खत्म हो जाए। उन्होंने पूरी धनराशि दूसरे पक्ष को दे दी, लेकिन इसके बाद ना तो रजिस्ट्री की गई, ना पैसे लौटाए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विशाल सिंघल, विवेक सिंघल, सिद्धार्थ सिंघल और रेखा सिंघल निवासी बसंत कुंज वेस्ट द्वारिका (दक्षिण पश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.