कौशाम्बी, फरवरी 9 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कंथुवा गांव में धोखधड़ी कर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने के आरोप में कड़ा धाम पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। कड़ा धाम थानाक्षेत्र के कंथुवा गांव निवासी गाजी शबीह अहमद पुत्र स्व. सगीर अहमद ने न्यायालय को दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया कि वह वर्तमान में लखनऊ महानगर के सीआईडी कालोनी में रहता है। चार वर्ष पहले उसके पिता की मृत्यु के पश्चात जमीन का वरासत कराया था जिसके बाद रोजी-रोटी के सिलसिले में लखनऊ चला गया। 11 अप्रैल 2025 को पीड़ित जब पैतृक संपत्ति की देखरेख के लिए गांव पहुंचा तो खतौनी में गांव के मोहम्मद शाहिद, ताज मल्लहन निवासी कल्लू अहमद एवं कंथुवा गांव निवासी रहमत अ...