अररिया, फरवरी 16 -- रानीगंज। एक संवाददाता। क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इधर कुछ दिनों पहले जहां खरहट पंचायत के बेतौना निवासी संजय मंडल की जमीन का फर्जी साइन पर न सिर्फ जमीन रजिस्ट्री कर लिया गया बल्कि अंचल कर्मचारी ने उक्त जमीन पर दूसरे का कब्जा दिखाते हुए दाखिल खारिज भी कर दिया। वहीं रानीगंज के रामपुर गांव में धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का एक मामला सामने आया है। मामला को लेकर रामपुर निवासी मकसूदा खातून ने रानीगंज अंचलाधिकारी को आवेदन देकर बताया है कि रामपुर के एक व्यक्ति ने साजिश रचकर फर्जी विक्रय विलेय संख्या जिल्द, व पृष्ठ वर्ष 1977 तैयार कर कुल 09 एकड़ 12 डिसमिल जमीन को अपने नाम से जमाबंदी सृजित करवा लिया। यही नहीं फर्जी तरिके से विभिन्न सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों में गैरकानूनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.