एटा, जून 19 -- एटा। धोखाधड़ी कर पुलिस विभाग में सिपाही की परीक्षा पास कर ली। वेरीफिकेशन के दौरान भी आपराधिक मामले को छिपा लिया। शिकायत पर हुई जांच के बाद मामला सामने आया। मामले में दरोगा ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अवागढ़ में तैनात दरोगा गौतम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी अभिषेक ने साल 2022 छोटे भाई सचिन के नाम पर एसएसजी की परीक्षा दी थी। भाई के स्थान पर परीक्षा देते समय पकड़े जाने पर जेल गया था। आरोपी ने अपना असली नाम नहीं बताया। अपनी पहचान उजागर न करते हुए भाई का ही नाम बताया था। जिसके बाद जेल से बाहर गया था। आरोप है कि आरोपी ने तथ्यों को छिपाते हुए पुलिस विभाग में आरक्षी पद की परीक्षा दी थी जिसमें यह पास हो गया। पुलिस ने वेरीफिकेशन किया। वेरीफिकेशन के दौरान अभ्यर्थी अभिषेक वेरीफिकेशन, चरित्र सत्यपान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.