मुरादाबाद, मई 23 -- अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर, उत्तराखंड ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी से विवाह पंजीकृत कराने के आरोप में महिला अधिवक्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ग्राम लालपुर, कुंडा निवासी सचिन कुमार पुत्र महावीर सिंह ने अपने अधिवक्ता संजीव कुमार आकाश के माध्यम से एसीजेएम कोर्ट काशीपुर में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि 8 अप्रैल 2024 को वह काशीपुर के लॉ कॉलेज जा रहा था। काशीपुर के आकांक्षा गार्डन के पास थाना ठाकुद्वारा क्षेत्र निवासी प्रिंसी, उसके पिता राजेंद्र सिंह, दो भाई अजय व अक्षय आदि जबरदस्ती दबाव बनाकर उसे ठाकुरद्वारा ले गए। जहां उन्होंने महिला अधिवक्ता के कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर उसका विवाह पंजीकृत करा दिया। उसने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत विवाह पंजीकरण में लगे दस्तावेजों...