गुड़गांव, मार्च 16 -- गुरुग्राम। धोखाधड़ी से क्रेडिट कार्ड के जरिए 35 हजार रुपये ट्रांसफर करवाने के एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पकड़ा गया है। रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पिछले साल आठ अक्टूबर को थाना साइबर अपराध, दक्षिण ने एक मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने कहा था कि 11 जून की रात 11 बजे उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया था। मैसेज खोलने पर शिकायतकर्ता ने पाया था कि उसके क्रेडिट कार्ड से 35 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। साइबर अपराध के सहायक पुलिस आयुक्त प्रियांशु दीवान ने बताया कि निरीक्षक नवीन कुमार को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया। आरोपी को जांच के बाद शनिवार को बुलंदशहर के चरौरा मुस्तफाबाद निवासी रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.