रुडकी, अक्टूबर 7 -- लक्सर नगर स्थित एक महिला के मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार करके 42.5 लाख रुपये में बेचने के एक आरोपी की जमानत याचिका एडीजे कोर्ट ने खारिज कर दी है। आरोपी करीब डेढ़ महीने से जेल में है। लक्सर के वार्ड छह श्रीराम कालोनी में लक्सर के जैतपुर निवासी तेलूराम की पत्नी मछला देवी का एक मकान है। कुछ लोगों ने इसके फर्जी दस्तावेज तैयार किए और लक्सर गांव निवासी रवि कश्यप को 42.5 लाख रुपये में बेच दिया था। 10 अगस्त को मछला देवी ने खरीदार रवि कश्यप के साथ ही लक्सर के पीपली निवासी परविंदर सैनी, खानपुर के गिद्धावाली निवासी पुष्पेंद्र, नन्हेड़ा टीपटान देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी सेठपाल सैनी और संजय सैनी के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.