बुलंदशहर, जुलाई 31 -- कोतवाली देहात पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में करीब 9 साल से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को मध्य प्रदेश के रीवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि वर्ष 2016 को कोतवाली देहात में मध्य प्रदेश के रीवा के थाना कोटरा क्षेत्र निवासी वीरेंद्र पुत्र इंद्रमणि के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया गया था कि आरोपी द्वारा जहांगीराबाद के गांव रिवाड़ा निवासी वादी डालचंद्र को एक प्लॉट के फर्जी कागजात दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ले लिए गए थे। देहात पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए कई बार प्रयास किए गए, किंतु पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। आरोपी वीरेंद्र के लगातार फरार रहने के कारण एसएसपी...