संभल, मार्च 10 -- मध्य प्रदेश पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में शहर के एक कोल्ड स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने संतरे की 465 पेटी बरामद की। एमपी पुलिस की छापेमारी से लोगों में हड़कंप मचा रहा है। सीकरी गेट निवासी एक युवक ने मध्यप्रदेश में दो गाड़ी संतरे का सौदा किया और माल मंगा लिया। मध्यप्रदेश के व्यापारी द्वारा लगातार रकम की मांग की गई लेकिन युवक ने रकम जमा नहीं की। इसके बाद व्यापारी ने मध्य प्रदेश में सीकरी गेट निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। चालक के बताए अनुसार पुलिस एक कोल्ड स्टोर पर पहुंची और छापेमारी कर 900 संतरे की पेटी में से 465 पेटी बरामद कर ली। पुलिस अभी शहर में ठहरी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...