अमरोहा, फरवरी 8 -- हसनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की देहरा मिलक शाखा के प्रबंधक, क्रेडिट ऑफिसर व कार्यालय सहायक के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग संबंधी धाराओं में सैदनगली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव तुकलाबाद निवासी पेशे से अधिवक्ता ममता ने बताया कि वह बीती 15 मई को अपनी बीमार मां रामकिशोरी के संग उनके बचत खाते से उपचार के लिए दस हजार रुपया निकालने थाना सैदनगली के देहरा मिलक यूपी प्रथमा ग्रामीण बैंक शाखा गई थी। कैशियर ने बताया कि रामकिशोरी का खाता बंद है। कर्मचारी ने शाखा प्रबंधक से संपर्क करने के लिए कह दिया। बाद में पता चला कि बैंक कर्मियों ने मिलीभगत कर उनकी माता के खाते से बिना बताए 70 हजार रुपये निकाल लिए और खाता बंद कर दिया। ममता न...