बक्सर, दिसम्बर 17 -- नावानगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनहथा गांव निवासी सोनू कुमार साह ने नावानगर गांव निवासी मनोज साह पर रुपये लेकर नहीं लौटाने पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन में पीड़ित ने लिखा है, कि नावानगर गांव निवासी मनोज कुमार, पिता नथुनी साह से उसका पारिवारिक व व्यापारिक रिश्ता है। मनोज कुमार ने वर्ष 2024 अगस्त में आवश्यक कार्य बता कर मुझसे 8 लाख 20 हजार का कर्ज लिया। जिसे नवंबर 2024 में लौटने का वादा किया था। इसके लिए नोटरी द्वारा प्रमाणित कागजात पर गवाहों की उपस्थिति में विधिवत बांध पत्र तैयार किया गया था। पर तय समय से एक साल ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी राशि वापस नही लौटाई। कई बार राशि मांगने पर उनके द्वारा टालमटोल किया जाता है। जबकि दो बार नोटिस भी भेजा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़...