हापुड़, जून 18 -- क्षेत्र में महिलाओं से बहाने कर लाखों रूपये हड़पने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि महिलाओं से तरह तरह के बहो बनाकर लाखों रूपये की ठगी करने वाले आरोपी को टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गांव बक्सर निवासी आंचल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उल्लेख किया था कि देवेंद्र निवासी रेलवे रोड सिंभावली ने अपने पिता की बीमारी का बहाना लेकर उससे 5 लाख रूपये उधार लिए थे। इसके अलावा भी कई अलग अलग व्यक्तियों से भी लाखों रूपये की रकम हड़पी थी। जो मांगने पर वापस देने की बजाए धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.