उन्नाव, जनवरी 2 -- उन्नाव। सोशल मीडिया पर शुक्रवार वायरल वीडियो में एक महिला ने धोखा, हिंसा और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए जाने पर चर्चा का विषय बना रहा। वीडियो में महिला का कहना है कि एक विशेष समुदाय के युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताकर करीब तीन सालों तक उसके साथ संबंध बनाए। महिला के मुताबिक, जब उसे युवक की वास्तविक पहचान का पता चला और उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शुक्रवार सोशल मीडिया पर 2.57 मिनट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन करने और निकाह करने का लगातार दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उसके गहने और नगदी भी छीन ली। वीडियो में महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.