हरदोई, मार्च 23 -- सांडी। चोरों ने मुर्गाफार्म की जाली काटकर बैटरी और इन्वर्टर पार कर दिया। गांव धोंधी के नटपुरवा निवासी पंकज सिंह ने बताया कि गांव के मजरे चैनुपुरवा स्थित सम्पर्क मार्ग पर उसका मुर्गा फार्म स्थित है। इस समय नए सीजन के लिए मुर्गा फार्म में साफ सफाई कराई जा रही है। शनिवार को उनकी ओर से साफ-सफाई के बाद ताले डालकर मुर्गा फार्म बंद कर दिया गया। सुबह जानकारी पर पहुंचा तो फार्म के एक हिस्से में लोहे की जाली कटी मिली। चोर अंदर रखे दो बड़ी बैटरी और इनवर्टर लेकर चंपत हो गए। करीब 80 हजार के नुकसान का हवाला देते हुए थाने पर तहरीर दी गई। हल्का इंचार्ज सूर्यमणि यादव ने बताया कि जांच की जा रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.