धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धैया राहरगोड़ा निवासी इंद्रदेव रवानी ने अपने पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने धनबाद थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि 15 मार्च को रात साढ़े नौ बजे कपनी ठाकुर, उसका बेटा राजा ठाकुर, पल्टन विश्वकर्मा, उसका बेटा मनोज विश्वकर्मा, रोहित विश्वकर्मा व अन्य ने मिल कर हमला किया। आरोपियों ने इंद्रदेव रवानी के पुत्र दीपक रवानी के साथ भी मारपीट की। दोनों मारपीट में जख्मी हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.