धनबाद, जून 23 -- धनबाद, वरीय संवाददाता दिगंबर जैन मंदिर धैया का तृतीय वर्षिकोत्सव रविवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र मंत्रोच्चार से गूंज उठा। संध्या में श्रीजी को रथ पर आरूढ़ करा कर शोभायात्रा निकाली गई। आगे धर्मध्वज लेकर चलते लोग। उसके पीछे बैंड बाजार और साथ में चलते रथ पर भगवान महावीर का विग्रह। यह शोभायात्रा जहां से गुजरी, लोग देखते ही रह गए। सौधर्म इंद्र भी रथ की शोभा बढ़ा रहे थे। इससे पूर्व रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6.30 बजे झंडारोहण के साथ हुई। झंडारोहण विमल गोधा ने किया। इसके बाद समाज के सदस्यों ने भगवान का अभिषेक शांति धारा की गई। हजारीबाग से आए पंडित दीपक शास्त्री ने पांचपरमेष्ठी विधान किया। इस विधान में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य संजय गोधा को मिला। साथ ही नीलम, रति गोधा भी पुण्य के भागी बनीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.