धनबाद, जून 1 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद शहर में चेन छिनतई की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। घर से टहलने निकलीं धैया धीरेंद्रपुरम निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला का बाइक सवार दो उचक्कों ने चेन झपट ली। दूसरी घटना नावाडीह बिनोद बिहारी चौक के पास घटी। भुक्तभोगी धीरेंद्रपुरम निवासी प्रमोद कुमार सिंह की पत्नी रमा सिंह ने मामले की शिकायत धनबाद थाना में की है। रमा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को घर से टहलने निकली थीं। टहलते हुए वह धैया मुख्य सड़क तक चली गईं। वापस लौटने के दौरान घर से पहले एक स्टेशनरी दुकान के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर दो लड़के वहां पहुंचे। उनके गले से चेन झपट कर उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों बाइक से बरटांड़ की तरफ भाग गए। रमा सिंह से सुबह सवा सात बजे और बिनोद बिहारी चौक के पास दूसरी महिला से सुब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.