छपरा, मार्च 18 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के धेनुकी में बीते दिनों दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व खूनी संघर्ष के मामले में दूसरे पक्ष ने भी पटना के आइजीआइएमएस में इलाज के दौरान शास्त्री नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपना फर्दबयान दर्ज कराया है। मढ़ौरा के धेनुकी निवासी 16 वर्षीय इशांत कुमार ने अपने फर्द बयान में कहा है कि गत 16 मार्च को करीब 7:30 बजे शाम में उनके घर पहुंचकर कुछ लोग गाली गलौज कर रहे थे। इस बीच उनकी मां और बहन घर से बाहर निकली तो उसे बेपर्दा करने की कोशिश की गई और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए उन लोगों के साथ मारपीट की गई। फर्द बयान में यह भी आरोप लगाया गया है कि नितेश कुमार ने चाकू से हमला कर उनका कान काट दिया। इसके बाद वे बुरी तरह जख्मी हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अमनौर के सामुदायिक स्वास्थ्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.