जामताड़ा, दिसम्बर 24 -- धेनुकडीह विद्यालय में आयोजित हुआ सुलेख प्रतियोगिता कुंडहित, प्रतिनिधि। कुंडहित प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वाधान में बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय धेनुकडीह में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष उपस्थित थे। प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को सुंदर व आकर्षक ढंग से लिखने का निर्देश दिया गया जिसके आलोक में छात्र-छात्राओं ने लिखकर अपनी-अपनी प्रविष्टि जमा की। मुल्यांकन के उपरांत बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री घोष के द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। बताया कि बच्चे शुद्ध सुंदर व आकर्षक हस्तलेख लिख सके इसे प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र के तमाम विद्यालयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.