संभल, अक्टूबर 5 -- असमोली क्षेत्र के गांव खासपुर में श्रीराम लीला का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को रामलीला में कलाकारों ने रावण वध लीला का मंचन किया। श्रीराम व रावण में युद्ध के बाद रावण के पुतले का तहन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। गांव खासपुर गांव में हर साल की भांति इस साल भी दशहरे के दो दिन बाद रावण के पुतला दहन का आयोजन किया जाता है। रविवार को रामलीला मैदान में दशानन का पुतला जलाया गया। रामलीला मैदान में मथुरा से आए कलाकारों ने राम रावण का मैदान में भीषण युद्ध दिखाया। राम जी ने रावण पर अग्नि बाण का प्रयोग किया और रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। पूरा मैदान में जय श्रीराम के नारे गूंजने रहे। महिलाओं ने मीना बाजार से भी खरीदारी की। दशानन का पुतला फूंकते ही बुराई का नाश हुआ और अच्छाई की जीत हुई। इस दौरान आदर्श रामलील...