फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में गुरुवार को मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम साढ़े छह बजे धूल भरी आंधी चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। आंधी के चलने के साथ ही कई इलाकों में बिजली चली गई। स्मार्ट सिटी में एक सप्ताह से सूरज की तपिश से तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने लगा था। सुबह के साथ रात भी गर्म होने लगी है। रात का तापमान भी 26 डिग्री तक पहुंचने लगा था। गर्मी बढ़ने से आम जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। मौसम विभाग ने 10 अप्रैल गुरुवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की घोषणा की थी। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव फरीदाबाद में दिखाई देने लगा। शाम छह बजे से तेज हवा चली। इस तेज हवा ने शाम करीब सात बजे आंधी का रूप ले लिया। आंधी चलने के साथ ही बिजली गुल हो गई और स्मार्ट सिटी की सड़कों पर अंधे...