सिमडेगा, अप्रैल 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में गुरुवार को शाम 4:30 बजे के आसपास अचानक चली धूल भरी आंधी ने गर्मी से राहत दिलाई है। हालांकि तेज़ हवाओं के साथ उड़ती धूल से लोगों को अवागमण करने में काफी परेशानी हुई। ग्रामीण इलाकों में कई जगह पेड़ की डाली टूट कर गिर गई। तेज हवा चलने एवं आसमान में काले बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि देर शाम तक लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आए। इधर तेज हवा चलते ही शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.