बुलंदशहर, जनवरी 9 -- लाखों रुपये की लागत से आए ई-रिक्शा नगर पालिका परिसर में पिछले कई माह से धूल फांक रहे हैं। कई रिक्शों की स्थिति खराब भी हो गई है। जिसके बाद भी इन रिक्शों को डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए प्रयोग में नहीं लाया जा रहा है। नगर पालिका खुर्जा क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा उठाने को नए ई रिक्शा आए थे। लाखों रुपये की लागत से आए इन रिक्शों को कुछ ही दिनों चलाया गया। जिसके बाद से इन रिक्शों को नगरपालिका में खड़ा कर दिया गया। कई माह गुजरने के बाद भी इन रिक्शों को पुन: प्रयोग में नहीं लाया गया। रिक्शों की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती गई। अब यह रिक्शा नगर पालिका परिसर में धूल फांक रहे हैं। लाखों की कीमत के यह ई रिक्शा कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं। उधर, मोहल्ला मुरारी नगर, महाराणा प्रताप नगर, ...