शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- भीषण ठंड के बीच शाहजहांपुर में धूल, धुएं और जहरीली गैसों की मात्रा कम होने का नाम नहीं ले रही है। छह जनवरी को एक्यूआई 178 था। वहीं सात जनवरी को बढ़कर 185 पहुंच गया। यह संवेदनशील (अस्वास्थ्यकर) श्रेणी में आता है। शहर में प्रदूषण मानक से कई गुना अधिक पहुंचने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सर्दी से बचाव के लिए अपनाए जा रहे गलत तरीके हालात को और बिगाड़ रहे हैं। कई मोहल्लों में लोग मजबूरी में कूड़ा, पॉलीथिन और यहां तक कि टायर तक जला रहे हैं। नगर निगम की ओर से चिह्नित स्थानों पर नियमित रूप से अलाव न जलने के कारण लोग खुद ही आग जलाकर ताप रहे हैं। कई इलाकों में खुले में पड़े कूड़े में आग लगा दी जाती है, जिससे जहरीला धुआं पूरे मोहल्ले में फैल जाता है। इससे आंखों में जलन, खांसी और सांस संबंधी परेशानी बढ़ रही है। त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.