बुलंदशहर, मई 17 -- मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। अब शुक्रवार को दोपहर तक तपिश से झुलसने के बाद शाम को गर्मी से राहत मिली। आसमान में काले बादल छाए रहने और गड़गड़ाहट के साथ धूलभरी आंधी शुरु हो गई। तेज आंधी के चलते होर्डिंग्स बोर्ड हवा में उड़ गए। वहीं कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। वहीं झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन बागवानी किसानों को फिर नुकसान झेलना पड़ा। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच बना रहेगा। शुक्रवार को सुबह से ही चटक धूप खिली। तपिश से झुलसने के साथ लोग पसीने से भीगते रहे। जैसे-जैसे दिन बढ़ा तो गर्मी और तपिश ने कहर बरपाया। गर्मी से लोग परेशान हो गए, लेकिन शाम के समय अचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.