नोएडा, जनवरी 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने धूम-3 फिल्म की तर्ज पर बाइक चोरी करने वाले गिरोह का सोमवार को पर्दाफाश कर दो हमशक्ल जुडवां भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। उनके दो और साथियों को भी पकड़ा गया। आरोपियों के पास से चोरी की 15 बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। ढाई दशक पहले दिल्ली के जैतपुर निवासी सुल्तान मलिक के घर जुड़वां बेटे अरमान उर्फ सुट्टा और उलमान पैदा हुए। दोनों की शक्ल एक-दूसरे से मिलती है। दोनों की कद काठी और आवाज भी एक जैसी है। उलमान ने आईटीआई की पढ़ाई की। इसके बाद दोनों वाहन चोरी करने लगे। हमशक्ल होना दोनों के लिए मददगार साबित हुआ और वे चोरी के बाद पुलिस को इसी को आधार बनाकर चकमा देने लगे। साजिश के अनुसार अरमान और उलमान ने कबाड़ की एक दुकान खोली। जिस समय एक भाई दुकान पर बैठता, उसी समय दूसरा भाई वाहन चो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.