जमुई, फरवरी 23 -- खैरा, निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित चन्द्रपुर टोला में रविवार के दिन 11वें रुद्रावतार बजरंगवली का पूरे विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इसके पूर्व उनकी मूर्ति का जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास, वस्त्राधिवास एवं पुष्पाधिवास कर 151 कलश के जल से स्नान करवाया गया और प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में सूबे के पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह घंटों तक मौजूद रहकर कार्यक्त्रमों कि निगरानी करते रहे। विद्वान पंडित शत्रुघ्न झा अपने सहयोगियों हीरालाल पाण्डेय, पुरुषोत्तम पाण्डेय, पवन पाण्डेय, साजन पाण्डेय मुख्य यजमान विकास कुमार सिंह, धर्मपत्नी बंदना देवी एवं देव सिंह के स्त्रिरय सहयोग कार्यक्त्रम सम्पन्न हुआ। आचार्य ने कहा कि बजरंगवली कि प्राण प्रतिष्ठा से लोगों में सुख समृद्धि, परिवार व समाज में शान्ति...