देवरिया, दिसम्बर 14 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़के व लड़की की शादी कराने का मामला प्रकाश में आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़के ने बाल विवाह से मुक्त होने के लिए शनिवार को चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर पर इसकी जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व बाल संरक्षण अधिकारी ने दोनों से पूछताछ की और उन्हे अपने साथ लेकर चली गई। सलेमपुर उपनगर के एक वार्ड के रहने वाले एक किशोर की शादी क्षेत्र के ही एक गांव की किशोरी के साथ परिजनों ने 22 नवंबर को धूमधाम से की थी। शादी के बाद दुल्हन बनी किशोरी की उसके परिजनों ने विदाई कर दी। ससुराल जाने के बाद कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद दोनों किसी न किसी बात को लेकर अनबन करने लगे। शनिवार को दूल्हा बने लड़के ने शादी पर आपत्ति जता दी और इसकी जानकारी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.