संभल, फरवरी 13 -- गांव भुलावई में एक माह से निकाली जा रही माघ मास की प्रभातफेरी का बुधवार को धूमधाम के साथ समापन किया गया। जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गांव भुलाबई में चल रही माघ मास की प्रभात फेरी का सुबह 10:00 बजे समापन हुआ। प्रभात फेरी का शुभारंभ शिव मंदिर पर आरती के बाद किया गया। प्रभातफेरी ने गांव की मुख्य गलियों भ्रमण किया। प्रभात फेरी में सभी भजन-कीर्तन होते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी घूमती हुई चामुंडा मंदिर काली मंदिर आदि पर घूमती हुई वापस शिव मंदिर पर पहुंची। यहां पर श्रद्धालुओं ने आरती कर प्रसाद वितरण किया। वहीं गांव रहोली में भी माघ मास की प्रभातफेरी का समापन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अमित पाठक, अभिनव शर्...