जहानाबाद, जनवरी 24 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर प्रखंड के 13 जगहों में मूर्ति विसर्जन का कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक व्यवस्था काफी चुस्त दिखी। कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि कलेर थाना क्षेत्र के कुल 10 जगहों में सरस्वती पूजा का लाइसेंस प्राप्त था, जिसमें पांच जगहों में विसर्जन का कार्य कर दिया गया, शेष जगहों मे सोमवार को करने की सूचना है। उन्होंने यह भी बताया कि मूर्ति विसर्जन सोन नहर में किया गया। मेहंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि थाना क्षेत्र में 19 जगह में सरस्वती पूजा का लाइसेंस प्राप्त था, जिसमें 6 जगहों मे मूर्ति विसर्जन का किया गया। मूर्ति विसर्जन प्रखंड क्षेत्र के मधुश्रवा एवं बगल के सोन नहर में किया गया। इस अवसर पर मेहंदिया पुलिस मुस्तैद थी। फोटो- 24 जनवरी अरवल- 16 कैप्शन- अरवल में मां ...