बांका, सितम्बर 2 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के चान्दन पंचायत के पाण्डेडीह ,पाण्डेय टोला चान्दन ,केन्दुआर दुबे मंदिर और भेलवा स्थित दुबे भयहरण मंदिर में वार्षिक पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। दोनों मंदिरों में अखंड रामधुन संकीर्तन के साथ पूजा-अर्चना की शुरुआत हुई। सुबह से ही केन्दुआर दुबे मंदिर सहित सभी मंदिरों में पूजा करने और दंडधारी की लंबी कतारें लग गईं। केन्दुआर में आचार्य पंडित अनुज पाण्डेय और पूजक पंकज पाण्डेय, पाण्डेयडीह में बिनोद कुमार पाण्डेय और भेलवा में पंडित भुदेव पाण्डेय और पूजक पांचु ठाकुर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर दूध और चावल से तैयार प्रसाद दुबे भयहरण में अर्पित किया। इसके बाद ब्राह्मण भोज सम्पन्न हुआ तथा बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच प्र...