संभल, फरवरी 14 -- संभल, कार्यालय संवाददाता। 24 कोसीय मासिक परिक्रमा समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को दुर्गा कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक में आगामी एक मार्च को होने वाली फाल्गुनी परिक्रमा की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी फाल्गुनी परिक्रमा को रंग-गुलाल एवं फूलों की होली के साथ धूमधाम से निकाला जाएगा, जिसमें भक्ति, उल्लास और परंपरा का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा। परिक्रमा के दौरान महिलाओं की सुविधा हेतु विशेष वाहनों की व्यवस्था किए जाने का भी निर्णय लिया गया। व्यवस्था का दायित्व समिति मंत्री राकेश वार्षेण्य एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता गुप्ता के पास रहेगा। परिक्रमा हेतु वाहन हयातनगर चामुंडा मंदिर एवं निकट जनता पेट्रोल पंप से क्रमशः उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए समिति की हेल्पल...