भागलपुर, अक्टूबर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मंदिरों और पूजन पंडालों में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दशहरा पर दशमी को शहर के अधिकांश मंदिरों में माता दुर्गा की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ निकालकर अलग-अलग नदियों में विसर्जित किया गया। इसी के साथ नवरात्र का यह पूर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बीते गुरुवार को दशमी पर शाम ढलने के साथ मंदिरों से मां दुर्गा की प्रतिमा को बाहर निकालकर वाहन पर सजाया गया। इस दौरान वाहनों के आगे पीछे गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति भाव में नृत्य करते हुए शहर का भ्रमण करते हुए नदी तट पर पहुंचे। यहां से श्रद्धालु मां की प्रतिमा को वाहन से नीचे उतार कंधे पर लेकर नदी किनारे ले गए। यहां मां को धूप दीप दिखाने के साथ प्रतिमा को नदी में विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान सभी पूजन स्थल से बड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.