हापुड़, मार्च 8 -- गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर में 61वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर के प्रबंधक भगतराम आर्य ने बताया कि गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर का 61वां वार्षिकोत्सव आठ मार्च सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। सुबह 8:30 बजे यज्ञ का आयोजन होगा। यजुर्वेद परायण यज्ञ 5 मार्च से प्रारंभ होकर 9 मार्च तक चलेगा। 9 मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। दूर दराज के अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। गुरुकुल के प्राचार्य डॉ. प्रेमपाल शास्त्री ने आने वाले सभी विद्वानों एवं सन्यासियों के ठहरने की उचित व्यवस्था का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...