आरा, जुलाई 29 -- आरा। निज प्रतिनिधि शहर समेत जिले भर में नागपंचमी का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक के बाद नाग देवता की पूजा की। नाग पंचमी पर मान्यता है कि नाग देवता की पूजा से जीवन के सभी कष्ट और भय दूर हो जाते हैं। कुंडली में काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। यह पर्व हर वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन पंचमी को मनाया जाता है। बता दें कि नाग देवता पंचमी तिथि के स्वामी माने जाते हैं। देवाधिदेव महादेव और नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए जिले के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह चार बजे से ही मंगलवार की शाम तक मंदिरों में भीड़ रही। हजारों श्रद्धालुओं ने शहर समेत जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। ...