उरई, नवम्बर 5 -- उरई। शहर में गुरुनानक जयंती प्रकाशोत्सव पर्व के रूप में मनाई गई। धूमधाम से प्रभातफेरी निकली और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दरबार में मत्था टेका। और सबद कीर्तन के साथ भजन संध्या हुई। इसमें वाहे गुरु और सतनाम की गूंज रही। रात में गुरुद्वारे का नजारा देखने लायक रहा। बुधवार को गुरुनानक जयंती पर राठ रोड स्थित गुरुद्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया। गेट से लेकर दरबार को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया। सरदार हरजीत सिंह ने बताया सात दिन तक प्रभातफेरी निकाली गई। सिंधी कालोनी होते हुए गली मोहल्लों व बाजारों में ध्यान, सबद कीर्तन किए गए। 48 घंटे पहले गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ के समापन हुआ। बच्चों से लेकर बड़े, बुजुर्ग, युवा सब ने हिस्सा लिया। सुरजीत सिंह, जसवंत सिंह व अवतार सिंह ने कहा कि गुरुनानक ने समाज को नई दिशा दिखाई दी। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.