सोनभद्र, अगस्त 2 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। हिण्डाल्को ऑडिटोरियम में तरंगिनी महिला मंडल ने हरियाली तीज का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ सत्यम शिवम सुंदरम गीत गायन से हुई। इसके बाद अनेक रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने माहौल को जीवंत बना दिया। तरंगिनी महिला मंडल की सदस्याओं ने पारंपरिक परिधान और सजीव आभूषणों में सज-धजकर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में सात अलग- अलग समूहों ने अपने- अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान कार्यक्रम को और भी अधिक आकर्षक बनाने के लिए झूले की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। साथ ही महिलाओं ने सेल्फी पॉइंट का भी भरपूर आनंद लिया। क्लब की सचिव अर्चना ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत सजीव होती है, बल्कि महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.