गढ़वा, अगस्त 16 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती गांवों तक क्षेत्र में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। मौके पर सरकारी, गैर सरकारी, शैक्षिक संस्थान के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक संगठन के कार्यालयों पर भी शान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख क्रांति देवी, थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रतिमा कुमारी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन तनुजा कुमारी, प्लस टू उच्च विद्यालय लवाहीकला में प्राचार्य अमिताभ कुमार पांडेय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बहेरवा डंडई में प्राचार्य आदित्य लाल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय निमिया खांड़ जरही में प्राचार्या पूनम भारती, मध्य विद्या...