दुमका, फरवरी 16 -- दुमका, प्रतिनिधि। रविवार को दुमका के ननकू कुरूवा स्थित श्री शिरडीधाम साईं मंदिर का 13 वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना हुई। बाबा के विशेष पूजा और आरती में भाग लेने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। सुबह से ही मंदिर परिसर में साईं भक्तों का तांता लगा रहा। श्री शिरडीधाम साई मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 6 बजे काकड़ आरती से समारोह का शुभारंभ हुआ। दिन के 12 बजे मध्याह्न आरती की गई। 1 बजे से साईं भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। शाम 6 बजे बाबा की धूप आरती की गई। आरती के बाद भजन के कार्यक्रम कोलकत्ता से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा साईं भजन प्रस्तुत किया गया। 15 फरवरी 2013 को श्री शिरडीधाम साईं मंदिर की स्थापना हुई थी। तब से प्रत्येक व...