देवरिया, सितम्बर 7 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। शहर के नेहरू नगर स्थित न्यू लाइट एकेडमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान राष्ट्रीय जूनियर शिक्षण प्रबंधक संघ की अध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि जब हम छोटे से बड़े होते है तो जीवन के पड़ाव पर विभिन्न गुरुओं के साथ हमें कई तरह की शिक्षा मिलती हैं, हमे सभी गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनोद पांडेय, अवनींद्र त्रिपाठी, दीपक मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.