गढ़वा, अक्टूबर 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सहित जिले भर में भाई-बहन के प्रेम का त्योहार भैया दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर बहनों ने गोबर से यम-यमुना का प्रतिरूप बनाकर भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। पूजा के बाद परंपरा के अनुसार अपने-अपने भाई को अकाल मृत्यु से निजात दिलाने के लिए यम-यमुना को डंडे से कुटा। गोबर से निर्मित यमदेव के साथ-साथ चना, कसेलीको कूटने के बाद बहनों ने भाई को गोधन का प्रसाद खिलाया। साथ ही उनकी रक्षा की कामना की। उक्त संबंध में बहनों ने कहा कि भाइयों की रक्षा व उनकी समृद्धि के लिए यह व्रत रखती हैं। मान्यता के अनुसार भाइयों को शाप देने के बाद उनकी रक्षा की कामना से अकाल मौत नहीं होती है। आरती कुमारी ने कहा कि यम-यमुना पूजा के बाद बहने अपने भाइयों को शाप देती हैं। उसके बाद भाइयों की संख्या के अनुसार रंगेली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.