पलामू, मार्च 18 -- पंडवा, प्रतिनिधि। जिले के उताकी पंचायत सचिवालय के सभा कक्ष में सोमवार को जनसेवा ट्रस्ट का पहला वार्षिकोत्सव सह स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से की गई। बतौर मुख्य अतिथि पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि हर पढ़े-लिखे व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह समाज की समस्याओं के प्रति जागरूक हो। समाज से जुड़कर ही हम वास्तव में बेहतर मनुष्य बन सकते हैं। जनसेवा ट्रस्ट इस दिशा में महत्वपूर्ण काम कर रहा है। ट्रस्ट की कार्यकारिणी समिति ने पूर्व सांसद को पहला जनसेवा सम्मान प्रदान किया गया। समाजसेवी डॉ. इंदल कुमार महतो ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि निस्वार्थ सेवा ही प्रमुख ध्येय है। मंच संचालन ट्रस्ट की प्रवक्ता कुमारी हर्षिता ने किया। मुखिया प्रतिमा देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.